बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ 5 विकेट पर 310 रन बना लिए हैं। दिन का खेल खत्म होने तक कप्तान शुभमन गिल 114 रन और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा 41 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 99 रनों की नाबाद साझेदारी हो चुकी है। ओपनर यशस्वी जयसवाल अपने शतक से चूक गए।इंग्लैंड के टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। शुरुआत में भारत ने थोड़ा संघर्ष किया। पहले सेशन में भारत ने 98 रन तक 2 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद यशस्वी जायसवाल ने पारी को संभालते हुए 87 रन बनाए और करुण नायर के साथ मिलकर साझेदारी की। करुण ने 31 रन बनाए। भारत में पहली टेस्ट में मिली हार के बाद टीम में तीन बदलाव किया। शार्दुल ठाकुर की जगह नीतीश कुमार रेड्डी को टीम में जगह मिली। वहीं पिछले मैच में डेब्यू करने वाले साइन सुदर्शन को ड्रॉप कर वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया। जसप्रीत बुमराह की जगह आकाशदीप दूसरा टेस्ट खेल रहे हैं।
टी-ब्रेक तक भारत की वापसी
टी-ब्रेक तक भारत का स्कोर 182/3 हो गया था और ऐसा लग रहा था कि टीम एक बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही है। मगर तीसरे सेशन की शुरुआत में भारत को दो तगड़े झटके लगे। ऋषभ पंत 25 रन बनाकर आउट हुए और उनके तुरंत बाद नीतीश कुमार रेड्डी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इस समय स्कोर 211/5 था और भारत दबाव में आ गया था।
गिल-जडेजा की मजबूत साझेदारी
ऐसे मुश्किल समय में कप्तान शुभमन गिल ने मोर्चा संभाला। उन्होंने संयमित बल्लेबाजी करते हुए अपना बतौर कप्तान अपना लगातार दूसरा टेस्ट शतक पूरा किया। उनके साथ रवींद्र जडेजा ने भी बेहद सधा हुआ खेल दिखाया और दोनों ने मिलकर 99 रनों की नाबाद साझेदारी कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। ग
इंग्लैंड की गेंदबाजी
इंग्लैंड की ओर से क्रिस वोक्स सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 2 विकेट लिए। ब्रायडन कार्स, शोएब बशीर और कप्तान बेन स्टोक्स को एक-एक विकेट मिला। लेकिन तीसरे सेशन में इंग्लैंड की गेंदबाजी थोड़ी थकी हुई नजर आई, जिसका फायदा गिल और जडेजा ने बखूबी उठाया।
स्कोरबोर्ड (पहला दिन समाप्त होने तक)
भारत – 310/5 (90 ओवर)
शुभमन गिल – 114*
रवींद्र जडेजा – 41*
यशस्वी जायसवाल – 87
करुण नायर – 31
ऋषभ पंत – 25