Responsive Menu
Add more content here...

बागबेड़ा में “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” शिविर का शुभारंभ, पोटका विधायक संजीव सरदार हुए शामिल

Spread the love

जमशेदपुर | संवाददाता

पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत बागबेड़ा में शुक्रवार को आयोजित “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” शिविर का उद्घाटन पोटका विधायक संजीव सरदार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

विधायक ने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुँचे ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से लाभुकों तक पहुँचाने पर जोर दिया।

उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा मौके पर प्राप्त आवेदनों पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश अधिकारियों को दिया।

शिविर में पात्र लाभुकों के बीच योजनाओं से संबंधित परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया। विधायक ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के पहुँच सके।