बहरागोड़ा संवाददाता (बापुन) : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की अनुशंसा पर आयोजित एंटी-रैगिंग सप्ताह के तहत गुरुवार को बहरागोड़ा महाविद्यालय में पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की एंटी-रैगिंग सेल की समन्वयक प्रो. वी. एम. तिडु की देखरेख में हुआ।

प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के 04 छात्र और 13 छात्राओं समेत कुल 17 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। संचालन का दायित्व डॉ. संजय केरकेट्टा और डॉ. जितेंद्र कुमार (दोनों बी.एड. विभाग) ने संभाला।
निर्णायक मंडल में डॉ. हर्षित टोपनो (वाणिज्य विभाग), डॉ. सुरेंद्र कुमार मौर्या (दर्शनशास्त्र विभाग) और प्रो. गोपाल कुमार दास (बी.एड. विभाग) शामिल रहे।

प्रतियोगिता के परिणाम
प्रथम स्थान – अंकिता मंडल (बी.एड., सेमेस्टर 3)
द्वितीय स्थान – सौमित्र नायक (बी.एड., सेमेस्टर 1)
तृतीय स्थान – खुशनुमा शादाब (यूजी, सेमेस्टर 4, अंग्रेजी विभाग)

एंटी-रैगिंग सप्ताह का समापन 18 अगस्त 2025 को स्लोगन प्रतियोगिता के साथ होगा, जिसके बाद सभी विजेताओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।
