बहरागोड़ा। संवाददाता (बापुन)।
बहरागोड़ा महाविद्यालय सभागार में सोमवार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) प्रायोजित एंटी-रैगिंग सप्ताह (12 से 18 अगस्त 2025) का समापन समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता के साथ समापन कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
स्लोगन प्रतियोगिता का संचालन डॉ. देव कृष्ण चौधरी ने किया, जबकि निर्णायक मंडल में प्रो. राजेश समीर कच्छप, प्रो. राजीव प्रियदर्शनम् और प्रो. अमरेश कुमार शामिल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बालाकृष्ण बेहरा ने की। उन्होंने आयोजन समिति और प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों की सराहना की। इस मौके पर विजेताओं को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।
एंटी-रैगिंग सप्ताह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया—
निबंध लेखन प्रतियोगिता: प्रथम स्थान – मिनी नायक, द्वितीय – वाशवती महापात्र, तृतीय – अर्पिता सतपति।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता: प्रथम – अंकिता मंडल, द्वितीय – सौमित्र नायक, तृतीय – खुशनुमा शादाब।
क्विज प्रतियोगिता: प्रथम – मुचीराम हांसदा, द्वितीय – खुशनुमा शादाब, तृतीय – अनूप कुमार सोम।
स्लोगन लेखन प्रतियोगिता: प्रथम – खुशनुमा शादाब, द्वितीय – शिवशंकर मुंडा, तृतीय – सौमित्र नायक।
इस दौरान छात्र-छात्राओं ने भी अपने अनुभव साझा किए। मंच संचालन और धन्यवाद ज्ञापन एंटी-रैगिंग सेल की समन्वयक प्रो. वि. एम. तिडु ने किया।
समारोह में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के प्राध्यापक—डॉ. तपन कुमार मंडल, प्रो. राजेश समीर कच्छप, डॉ. प्रवीण कुमार चंचल, डॉ. हर्षित टोपनो, प्रो. राजीव प्रियदर्शनम्, डॉ. देव कृष्ण चौधरी, प्रो. तिलेश्वर रविदास, डॉ. सुरेंद्र कुमार मौर्या, प्रो. अमरेश कुमार, प्रो. कौशिक कुमार महतो सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।