Responsive Menu
Add more content here...

बिनापानी स्टेडियम में कोल्हान अंतर-महाविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

Spread the love

बहरागोड़ा। संवाददाता
कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर-महाविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला) सत्र 2025–26 का शुभारंभ शनिवार को बहरागोड़ा स्थित बिनापानी स्टेडियम में हुआ। पांच दिवसीय यह प्रतियोगिता 20 दिसंबर से 24 दिसंबर 2025 तक आयोजित की जा रही है, जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

उद्घाटन समारोह में अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल कोच, हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव एवं टाटा स्टील (स्पोर्ट्स डिवीजन) के हेल्थ एवं वेलनेस विभाग के कार्यकारी अधिकारी डॉ. हसन इमाम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं झारखंड के प्रथम स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश षाड़ंगी भी विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। दोनों अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान बहरागोड़ा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बालकृष्ण बेहरा द्वारा किया गया।

Advertisement

प्रतियोगिता के उद्घाटन दिवस पर कुल तीन मुकाबले खेले गए। पहले मैच में बहरागोड़ा कॉलेज (पुरुष) और जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज (पुरुष) के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें बहरागोड़ा कॉलेज ने 4–3 गोल से जीत दर्ज की।
दूसरे मैच में बहरागोड़ा कॉलेज (महिला) और जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज (महिला) की टीमें आमने-सामने रहीं, जहां जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज ने 7–0 गोल से एकतरफा जीत हासिल की।
तीसरा मुकाबला महिला कॉलेज चाईबासा (महिला) और डिग्री कॉलेज मझगांव (महिला) के बीच खेला गया, जिसमें महिला कॉलेज चाईबासा ने 2–0 गोल से विजय प्राप्त की।

Advertisement

इस अवसर पर बिनापानी स्टेडियम, बहरागोड़ा के क्लब सदस्य अशोक कुमार कर और मनोज कुमार पाठक, माटिहाना पंचायत की मुखिया रेखा रानी मुर्मू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा से पीटीआई अमरेश दास की भी उपस्थिति रही।

पूरे आयोजन का संचालन स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ. प्रवीण कुमार चंचल के निर्देशन में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में बहरागोड़ा कॉलेज के शिक्षक, छात्र-छात्राओं के साथ-साथ बी.एड. कॉलेज एवं इंटर कॉलेज के प्रतिभागियों की बड़ी संख्या मौजूद रही। उद्घाटन दिवस पर उत्साह और खेल भावना से परिपूर्ण माहौल देखने को मिला, जिससे आगामी मुकाबलों के लिए सकारात्मक वातावरण बन गया।