Responsive Menu
Add more content here...

टैलेंट्स ऑफ जमशेदपुर सीजन-4 के ग्रैंड फिनाले में पहुंचेगी बॉलीवुड की चमक, पूनम ढिल्लन और ऋतु शिवपुरी बनेंगी सेलिब्रिटी गेस्ट

Spread the love

जमशेदपुर।
शहर के बहुप्रतीक्षित इवेंट टैलेंट्स ऑफ जमशेदपुर सीजन-4 का ग्रैंड फिनाले आगामी 21 दिसंबर को गोलमुरी स्थित होटल विवांता में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इसी अवसर पर रिफ्लेक्शन लीजेंड्स अवार्ड नाइट का भी आयोजन होगा, जिसमें बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्रियां पूनम ढिल्लन और ऋतु शिवपुरी बतौर सेलिब्रिटी गेस्ट शामिल होंगी।

Advertisement

रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट्स की ओर से आशा सिंह और आरफीन अशरफ ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष टैलेंट्स ऑफ जमशेदपुर के फिनाले को पहले से कहीं अधिक भव्य स्वरूप दिया गया है। कार्यक्रम को दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। पहली पाली दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी, जिसमें टैलेंट्स ऑफ जमशेदपुर सीजन-4 का फिनाले आयोजित होगा।

फिनाले के दौरान प्रतिभागी नृत्य, संगीत और रैंप वॉक जैसे विभिन्न कला रूपों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस मंच से उभरते कलाकारों को पहचान और प्रोत्साहन देने का प्रयास किया जाएगा।

Advertisement

कार्यक्रम की दूसरी पाली में शाम 7 बजे से रिफ्लेक्शन लीजेंड्स अवार्ड नाइट का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सामाजिक, राजनीतिक एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शहर के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही टैलेंट्स ऑफ जमशेदपुर सीजन-4 के विजेताओं को भी इसी मंच पर सम्मान प्रदान किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश केवल प्रतिभागियों और आमंत्रित अतिथियों को ही दिया जाएगा, जिनके लिए पास पहले ही जारी किए जा चुके हैं।

आयोजन को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट्स की ओर से आशा सिंह, आरफीन अशरफ, सत्यजीत सिंह राजपूत, शिवानी ओझा, आकांक्षा वर्मा, बसंत दास, सुबोध गोराई, दिव्या केशरी और सुमेधा मलिक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।