पूनम ढिल्लों और ऋतु शिवपुरी रहेंगी शाम की खास मेहमान
जमशेदपुर | संवाददाता (सुमित झा)
जमशेदपुर शहर 21 दिसंबर 2025 को एक भव्य और यादगार शाम का साक्षी बनने जा रहा है। रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट्स की ओर से “रिफ्लेक्शन लीजेंड्स अवॉर्ड नाइट” का आयोजन होटल विवांता, गोलमुरी में किया जाएगा।
इस अवसर पर दिन में “टैलेंट्स ऑफ जमशेदपुर सीजन 4” का ग्रैंड फिनाले आयोजित होगा, जिसके विजेताओं को शाम के अवॉर्ड शो में मंच पर सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम जमशेदपुर की उभरती प्रतिभाओं के लिए एक शानदार मंच साबित होगा।
शाम के भव्य अवॉर्ड समारोह में उन हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने व्यापार, चिकित्सा, कला, स्टार्टअप, समाजसेवा, खेल और फैशन जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने के लिए बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्रियां पूनम ढिल्लों और ऋतु शिवपुरी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। वे विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को अवॉर्ड प्रदान करेंगी।
रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट्स की संस्थापक आशा सिंह ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य ऐसे प्रेरणादायक व्यक्तित्वों को सम्मानित करना है, जिन्होंने अपने कार्यों से समाज और अपने क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाया है। उन्होंने कहा कि यह अवॉर्ड नाइट जमशेदपुर में हर वर्ष एक ऐसा मंच तैयार करने का प्रयास है जो फैशन, सम्मान और मनोरंजन का संगम बने।
प्रेस वार्ता के दौरान रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट्स टीम से आशा सिंह, आरफीन, रश्मि राज, हरि सिंह राजपूत, सत्यजीत सिंह राजपूत, शिवानी ओझा, तृषा सिंह, आकांक्षा वर्मा, बसंत दास, तुषार दासगुप्ता, समिता राउत, सुबोध गोराई, रेहान, हर्ष सिंह और सौरभ कुमार उपस्थित रहे।