Responsive Menu
Add more content here...

बीमार बीजेपी नेता शंभूनाथ मल्लिक से मिलने चाकुलिया पहुंचे अर्जुन मुंडा—चाकुलिया, झारखंड

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शुक्रवार को चाकुलिया पहुंचे, जहां उन्होंने बीमार चल रहे बीजेपी के वरिष्ठ नेता शंभूनाथ मल्लिक से उनके आवास पर मुलाकात की। मल्लिक पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

अर्जुन मुंडा ने मल्लिक के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके परिवारजनों से बातचीत की। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि आवश्यकता पड़ने पर हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। मुंडा ने कहा कि मल्लिक जैसे समर्पित कार्यकर्ता पार्टी की पूंजी हैं, और इस कठिन समय में संगठन उनके साथ खड़ा है।

इस मौके पर पद्मश्री जमुना टुडू, दिनेश साव, भरत झुनझुनवाला, परमेश्वर रुंगटा, शतदल महतो समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे। मुंडा की यह सद्भावना भेंट पार्टी के भीतर एकजुटता और कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान का प्रतीक मानी जा रही है।