चाकुलिया, संवाददाता ( रोहन सिंह) : चाकुलिया के पुराना बाजार स्थित सत्यनारायण ठाकुरबाड़ी मंदिर में शुक्रवार को भक्तिमय माहौल में सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में कुल आठ जोड़ों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया और भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजन किया।
पूरे विधि-विधान के साथ पंडित शिवम तिवारी के द्वारा रुद्राभिषेक संपन्न कराया गया। इस अवसर पर आनंद केड़िया, छोटू रुंगटा, गोल्डी अग्रवाल, माधव झुनझुनवाला, संजय लोधा, बासु रुंगटा और भरत रुंगटा अपनी-अपनी धर्मपत्नी के साथ पूजा में शामिल हुए।
पूजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्तों की अच्छी-खासी उपस्थिति रही। मौके पर पप्पू लोधा, वीणा रुंगटा, परमेश्वर रुंगटा, बबीता रुंगटा सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक एकता को बढ़ावा देना और समाज में सामूहिक भक्ति की भावना को जागृत करना रहा।