चाकुलिया। संवाददाता (रोहन सिंह) :
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सोमवार को चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित शिल्पी महल के समीप एक शिव मंदिर प्रांगण में महाप्रसाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भक्तिभाव के साथ प्रसाद ग्रहण किया।
यह महाप्रसाद केड़िया परिवार की ओर से आयोजित किया गया था। श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी, सब्जी, चटनी और खीर का वितरण किया गया। आयोजन स्थल पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।
इस अवसर पर नीरज केड़िया, नवीन केड़िया, नितिन केड़िया, अविनाश सुरेखा, राजेंद्र रुंगटा, संदीप चक्रवर्ती, रोहित लोधा, मणिन्द्र नाथ पालित, काजल ओझा, केशव रुंगटा, बासु लोधा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि इससे एक दिन पूर्व रविवार को मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम और धार्मिक विधि-विधान के साथ मनाया गया था।