Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया में चंदना मुर्मू का डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान

Spread the love

चाकुलिया। संवाददाता (रोहन सिंह) :

चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। अध्यक्ष पद की भाजपा समर्थित प्रत्याशी चंदना मुर्मू ने सोमवार को सोनाहारा एवं कामारीगोड़ा हरिजन टोला में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया।

अभियान के दौरान उन्होंने मतदाताओं से मुलाकात की, उनका अभिवादन किया और आगामी चुनाव में समर्थन देने की अपील की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

चंदना मुर्मू ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वह प्रतिबद्ध हैं। स्वच्छता, पेयजल, सड़क, नाली निर्माण, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता होगी।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंडी चरण साव, मंडल अध्यक्ष पार्थ महतो, साधन मल्लिक, संजय दास सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।