advertismet

चाकुलिया। संवाददाता (रोहन सिंह) :
वार्डों में घर-घर पहुंचकर मांगा समर्थन
चाकुलिया नगर पंचायत अध्यक्ष पद की भाजपा समर्थित प्रत्याशी चन्दना मुर्मू के समर्थन में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता दुलाल भुईयां ने नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की और आशीर्वाद एवं समर्थन की अपील की।
विकास और स्वच्छ नगर की प्राथमिकता
जनसंपर्क के दौरान दुलाल भुईयां ने कहा कि चन्दना मुर्मू एक सक्रिय, सरल और जनहितैषी प्रत्याशी हैं, जो नगर के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता स्वच्छ, सुंदर और विकसित नगर का निर्माण करना है, जिसके लिए सक्षम नेतृत्व आवश्यक है।
मतदाताओं में दिखा उत्साह
अभियान के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए प्रत्याशी को समर्थन देने का आश्वासन दिया। नेताओं ने मतदाताओं से अपील की कि वे चन्दना मुर्मू को भारी मतों से विजयी बनाकर नगर के विकास को नई दिशा दें।