चाकुलिया। संवाददाता (रोहन सिंह) :
डोर-टू-डोर अभियान में मांगा समर्थन
चाकुलिया नगर पंचायत अध्यक्ष पद की भाजपा समर्थित प्रत्याशी चन्दना मुर्मू ने मंगलवार को कमारीगोड़ा क्षेत्र में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की और विकास के मुद्दों पर समर्थन की अपील की।
advertisement

स्थानीय लोगों ने किया स्वागत
जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रत्याशी चन्दना मुर्मू ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के समग्र विकास, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता का आशीर्वाद मिला तो क्षेत्र में योजनाबद्ध विकास कार्य किए जाएंगे।
कार्यकर्ताओं की रही सक्रिय भागीदारी
अभियान में परिमल दास, शंकर गोस्वामी, राणा गोप, शंकर नाथ, लाल दास, मुन्ना भारती, दुर्गा पाल, मायनों हांसदा, काजल महाकुड़, मौमिता माईती, शुक्ला बेरा, शकुंतला महतो, संजय दास, संजय पासवान, तूफान दास सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।