Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव: बूथों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Spread the love

चाकुलिया। संवाददाता

चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में बुधवार को नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का पुलिस निरीक्षक धालभूमगढ़ मनोज कुमार गुप्ता ने विस्तृत निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान बूथों की सुरक्षा व्यवस्था, बुनियादी सुविधाओं और संवेदनशीलता का बारीकी से आकलन किया गया। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि मतदान के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और कानून-व्यवस्था पूरी तरह बनी रहे।

advertisment

मौके पर संतोष कुमार भी उपस्थित रहे। पुलिस निरीक्षक ने उन्हें चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने तथा क्षेत्र में कड़ी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए हर स्तर पर निगरानी रखी जाएगी।