चाकुलिया। संवाददाता
चन्दना मुर्मू के समर्थन में जुटी भीड़
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या एक स्थित गोविंदपुर सोनाहारा में भाजपा समर्थित अध्यक्ष प्रत्याशी चन्दना मुर्मू के समर्थन में चुनावी जनसभा आयोजित की गई। सभा को आदित्य साहू (प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद) एवं विद्युत वरण महतो (सांसद, जमशेदपुर) ने संबोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय मतदाता मौजूद रहे।
advertisment

विकास और सुशासन पर भाजपा का जोर
सभा को संबोधित करते हुए आदित्य साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास, सुशासन और पारदर्शिता की नीति पर कार्य करने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता, पेयजल, सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना भाजपा की प्राथमिकता है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि चन्दना मुर्मू को विजयी बनाकर नगर के विकास को नई दिशा दें।
advertisment

सांसद ने विकास योजनाओं की गिनाई उपलब्धियां
विद्युत वरण महतो ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा जनहित और विकास की राजनीति करती है तथा केंद्र और राज्य की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत स्तर पर भी यदि भाजपा समर्थित नेतृत्व को अवसर मिलता है तो विकास कार्यों में तेजी आएगी।
नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अभय सिंह, लखन मांडी, मंडल अध्यक्ष पार्थों सारथी महतो, जिला परिषद सदस्य धरित्रि महतो, पूर्व जिला परिषद सदस्य जगन्नाथ महतो, साधन मल्लिक सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।