बहरागोड़ा। संवाददाता
65 वर्षों तक की निस्वार्थ सेवा
बहुलिया पंचायत अंतर्गत स्थित चित्रेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी भवानी शंकर सतपति (89 वर्ष) का लंबी बीमारी के चलते बुधवार को निधन हो गया। उनके देहांत की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे पिछले करीब 65 वर्षों से अधिक समय तक मंदिर में निस्वार्थ भाव से सेवा करते रहे।
advertisment

भगवान शिव की आराधना में समर्पित जीवन
भवानी शंकर सतपति ने अपने जीवन का अधिकांश समय भगवान शिव की आराधना और श्रद्धालुओं की सेवा में समर्पित किया। उनके सानिध्य में मंदिर की धार्मिक परंपराएं निरंतर आगे बढ़ती रहीं। वे सरल स्वभाव, सौम्य व्यवहार और आध्यात्मिक व्यक्तित्व के धनी थे, जिसके कारण दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु भी उनका विशेष सम्मान करते थे।
advertisment

मंदिर को नई पहचान दिलाने में अहम योगदान
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने मंदिर को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी सेवाओं को अविस्मरणीय बताया। उनके निधन से मंदिर परिवार और पूरे क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।