Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया में आसमान में ड्रोन दिखने की अफवाह से सनसनी, पुलिस मौके पर पहुंची

Spread the love

चाकुलिया। संवाददाता (रोहन सिंह) :

चाकुलिया नगर पंचायत के नागानल कॉलोनी के पास मंगलवार रात आसमान में ड्रोन उड़ने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीण हैरानी के साथ आसमान की ओर देखने लगे और देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची।

advertismenrt

ग्रामीणों के अनुसार रात करीब 8:30 बजे आसमान में दो ड्रोन जैसी वस्तुएं उड़ती दिखीं, जो हवाई पट्टी की ओर जाती नजर आईं। उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में संदिग्ध लोगों के घूमने और ड्रोन उड़ने की अफवाहें फैल रही हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

इधर प्रखंड के माटियाबांधी पंचायत में भी ग्रामीणों ने आसमान में ड्रोन जैसी वस्तु उड़ते देखने का दावा किया। हालांकि कुछ ग्रामीणों का कहना था कि वह हवाई जहाज भी हो सकता है। इस संबंध में भी पुलिस को सूचना दी गई।

थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा इस प्रकार की सूचनाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में अंचल अधिकारी से बातचीत की गई है तथा वरीय अधिकारियों को भी अवगत कराया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और गांव में कोई अनजान व्यक्ति दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।