जमशेदपुर। संवाददाता
विद्यार्थियों ने विधिवत किया माता-पिता का पूजन
संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल की बर्मामाइंस शाखा में मातृ-पितृ दिवस बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विधिवत रूप से अपने माता-पिता का पूजन किया। इस अवसर पर अभिभावकों और बच्चों के बीच भावुक कर देने वाले दृश्य देखने को मिले, जिससे पूरा वातावरण प्रेम और सम्मान से सराबोर हो उठा।
माता-पिता जीवन के मजबूत स्तंभ: स्वाति झा
कार्यक्रम में स्कूल को-ऑर्डिनेटर स्वाति झा ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि माता-पिता और संतान एक-दूसरे के पूरक हैं तथा एक-दूसरे के बिना अपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि माता-पिता वह मजबूत स्तंभ हैं, जिनके नि:स्वार्थ प्रेम, त्याग और संघर्ष से बच्चों के जीवन की नींव मजबूत बनती है।
इनकी रही सक्रिय भागीदारी
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के एडमिन के.सी. भारती, कल्चरल हेड चुनकी कुमारी, एग्जामिनर हेड विश्वास त्रिपाठी, श्रीमती वी. निर्मला, श्री अनील कुमार सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की सक्रिय भागीदारी रही। विद्यालय परिवार ने इस आयोजन को अभिभावकों के प्रति सम्मान प्रकट करने की एक सराहनीय पहल बताया।