जमशेदपुर। संवाददाता
विद्यार्थियों ने किया माता-पिता का विधिवत पूजन
जमशेदपुर के संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल की बर्मामाइंस शाखा में मातृ-पितृ दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विधिवत रूप से अपने माता-पिता का पूजन किया। कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों और बच्चों के बीच भावुक क्षण देखने को मिले, जिसने पूरे माहौल को आत्मीय बना दिया।
माता-पिता और संतान एक-दूसरे के पूरक : स्वाति झा
स्कूल की को-ऑर्डिनेटर श्रीमती स्वाति झा ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि माता-पिता और संतान एक-दूसरे के पूरक हैं और एक-दूसरे के बिना अपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि माता-पिता हमारे जीवन के वे मजबूत स्तंभ हैं, जिनके नि:स्वार्थ प्रेम, त्याग और संघर्ष से हमारे भविष्य की नींव तैयार होती है।
विद्यालय परिवार की सक्रिय भागीदारी
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के एडमिन श्री के.सी. भारती, कल्चरल हेड चुनकी कुमारी, एग्जामिनर हेड विश्वास त्रिपाठी, श्रीमती वी. निर्मला, श्री अनिल कुमार सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की सक्रिय भूमिका रही। विद्यालय परिवार ने इस आयोजन को पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।