Responsive Menu
Add more content here...

झारखंड निकाय चुनाव: जुगसलाई में इंदु देवी को कांग्रेस का समर्थन

Spread the love

जमशेदपुर। संवाददाता

झारखण्ड आम निकाय चुनाव को लेकर जमशेदपुर में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। पहले ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने मानगो नगर निगम में मेयर पद के लिए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता को समर्थन देने की घोषणा की थी। अब पार्टी ने जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए इंदु देवी को अपना आधिकारिक समर्थन दे दिया है।

पार्टी के जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने प्रेस बयान जारी कर इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को अधिक से अधिक जीत दिलाने के उद्देश्य से रणनीति बनाई गई है।

जिला अध्यक्ष ने बताया कि जुगसलाई नगर परिषद और मानगो नगर निगम के सभी वार्डों में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी मैदान में उतारे गए हैं। पार्टी संगठन स्तर पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चला रही है और मतदाताओं से समर्थन की अपील कर रही है।