Responsive Menu
Add more content here...

नगर पंचायत चुनाव की गरमी में चाकुलिया की सियासत में बड़ा उलटफेर, भाजपा के दिग्गज झामुमो में शामिल

Spread the love

चाकुलिया। संवाददाता (रोहन सिंह) :

नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मियों के बीच चाकुलिया की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। झामुमो कार्यालय में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में स्थानीय विधायक समीर कुमार मोहंती की मौजूदगी में कई भाजपा नेता झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए।

राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जनकल्याणकारी योजनाओं और क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर पूर्व पार्षद सह प्रत्याशी मलय रूहीदास, वरिष्ठ नेता तरुण बेरा और अर्जुन टूडू ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। विधायक ने सभी का माला पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि चुनावी माहौल में जनता विकास और स्थिर नेतृत्व को प्राथमिकता दे रही है। नए साथियों के जुड़ने से संगठन और मजबूत होगा तथा नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी।

नव-शामिल नेताओं ने पार्टी की नीतियों और नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए जनता की सेवा के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया।