advertisment

बहरागोड़ा। संवाददाता
प्रेमी-प्रेमिका के बीच बहस के बाद उठाया कदम
बहरागोड़ा कॉलेज परिसर में गुरुवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक युवक ने अपनी प्रेमिका के सामने ही जहर (यूरिया) खा लिया। जानकारी के अनुसार विजय मांडी (18 वर्ष), जो पीएम श्री ओड़िया उच्च विद्यालय खंडामौदा में इंटरमीडिएट का छात्र है, अपनी प्रेमिका से मिलने कॉलेज आया था। उसकी प्रेमिका इसी कॉलेज की छात्रा बताई जा रही है।
बताया जाता है कि कॉलेज परिसर में दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस और नोकझोंक हुई। विवाद बढ़ने पर आवेश में आकर विजय ने अपने बैग से यूरिया निकालकर खा लिया। कुछ ही देर में वह बेहोश होकर गिर पड़ा, जिससे परिसर में हड़कंप मच गया।
advertisment

सीएचसी में प्राथमिक उपचार, बारीपदा रेफर
कॉलेज प्रबंधन ने तत्परता दिखाते हुए युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। बाद में परिजन उसे ओडिशा के बारीपदा ले गए।
घटना के बाद कॉलेज परिसर में कुछ समय तक तनाव और अफरातफरी का माहौल बना रहा।