Responsive Menu
Add more content here...

ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल जयपुरा में 22 फरवरी को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व ऑपरेशन शिविर

Spread the love

advertisment

बहरागोड़ा। संवाददाता

बहरागोड़ा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए सिटी नर्सिंग होम बहरागोड़ा के वरिष्ठ लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. चंदन सिंह (एमबीबीएस, एमएस, जनरल सर्जन, FAIGES, FMAS) के नेतृत्व में 22 फरवरी 2026, रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल जयपुरा परिसर में सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

शिविर को लेकर विद्यालय परिसर में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के समाजसेवी, बुद्धिजीवी और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह शिविर लगाया जाएगा। उपस्थित लोगों ने डॉ. चंदन सिंह की पहल की सराहना करते हुए सहयोग का भरोसा दिया।

advertisment

शिविर की विशेषता यह है कि डॉ. चंदन सिंह स्वयं मरीजों की जांच करेंगे और चयनित मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन भी करेंगे। ऑपरेशन आधुनिक लेप्रोस्कोपिक तकनीक से सिटी नर्सिंग होम बहरागोड़ा में किया जाएगा, जिससे कम दर्द और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ संभव होगा।

शिविर में उपलब्ध सुविधाएं:

  • निःशुल्क डॉक्टर परामर्श
  • निःशुल्क दवा वितरण
  • निःशुल्क ईसीजी एवं रक्त जांच
  • चयनित मरीजों के लिए निःशुल्क अल्ट्रासाउंड एवं एक्स-रे
  • हर्निया, हाइड्रोसिल, ट्यूमर एवं गॉल ब्लैडर स्टोन का निःशुल्क ऑपरेशन
  • नेत्र जांच एवं निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन

जरूरतमंदों से शिविर का लाभ उठाने की अपील
डॉ. चंदन सिंह ने कहा कि आर्थिक तंगी के कारण कोई भी मरीज इलाज से वंचित न रहे, यही इस शिविर का उद्देश्य है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराने और इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की।

यह शिविर बहरागोड़ा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।