Responsive Menu
Add more content here...

गुड़ाबांदा के बेनागाड़िया में हाथी के हमले से घायल वृद्धा की इलाज के दौरान मौत

Spread the love

advertisment

गुड़ाबांदा। गुड़ाबांदा प्रखंड अंतर्गत बेनागाड़िया गांव में हाथी के हमले में घायल 68 वर्षीय वृद्धा चंपा हेंब्रम की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में भय और दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, मुसाबनी वन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बेनागाड़िया गांव की रहने वाली चंपा हेंब्रम गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे शौच के लिए घर से बाहर निकली थीं। इसी दौरान उनका सामना एक जंगली हाथी से हो गया। हाथी को देखकर वह भागने लगीं, लेकिन हाथी ने उन्हें पटक दिया, जिससे उनका एक पैर बुरी तरह जख्मी हो गया और शरीर पर भी कई गंभीर चोटें आईं।

advertisment

घटना के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा ले गए। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी पहुंची और तत्काल सहायता के रूप में 20 हजार रुपये प्रदान किए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए ओडिशा के बारीपादा रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से इलाके में एक हाथी घूम रहा है, जिससे लोग भयभीत हैं। सुबह-शाम घर से बाहर निकलने में भी डर का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथी को सुरक्षित रूप से जंगल की ओर खदेड़ने और क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने की मांग की है।