Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया-धालभूमगढ़ सीमा पर नहर में मिला अधेड़ का शव, इलाके में सनसनी

Spread the love

चाकुलिया। संवाददाता (रोहन सिंह) :

सोमवार सुबह चाकुलिया और धालभूमगढ़ प्रखंड की सीमा पर स्थित चांडिल मुख्य बांयी नहर में एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यह नहर चाकुलिया प्रखंड की माटियाबांधी पंचायत के खड़ियासोल और धालभूमगढ़ प्रखंड के पहाड़पुर गांव के बीच स्थित है।

मृतक की पहचान धालभूमगढ़ प्रखंड के पहाड़पुर निवासी शत्रुध्न हांसदा (50) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।

सूचना मिलने पर पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक छानबीन की। इसके बाद पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।