Responsive Menu
Add more content here...

बागबेड़ा में कथित प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद, युवक घायल मिला; दोनों पक्षों ने लगाए गंभीर आरोप

Spread the love

जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना क्षेत्र में कथित प्रेम संबंध को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। कॉलोनी रोड नंबर-3 स्थित एक मकान से एक युवक घायल अवस्था में मिला, जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा। मामले में युवक और युवती के परिजनों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

घायल युवक की पहचान आशीष कुमार के रूप में हुई है। उसका दावा है कि बागबेड़ा की रहने वाली एक युवती के साथ उसका पिछले करीब डेढ़ वर्ष से प्रेम संबंध था। युवक के अनुसार, युवती के बुलावे पर वह जमशेदपुर आया था। उसने आरोप लगाया कि घर पहुंचने के बाद युवती के परिजनों ने उसे कमरे में बंद कर उसके साथ मारपीट की।

Read More: जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9.2 किलो गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

युवक का यह भी आरोप है कि घटना के दौरान उसका मोबाइल फोन भी उससे छीन लिया गया, जिसमें बैंक लेन-देन, आपसी बातचीत और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड मौजूद थे।

वहीं, युवती के पिता ने इन आरोपों को खारिज करते हुए युवक पर उनकी बेटी के कमरे में जबरन घुसने और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ गंभीर शिकायतें दर्ज कराई हैं।

बागबेड़ा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच पूरी होने और तथ्यों की पुष्टि के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *