बहरागोड़ा संवाददाता : आज बहरागोड़ा महाविद्यालय बहरागोड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई तथा राजनीति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संविधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय के शिक्षकों ने अपने अपने विचार रखे तथा संविधान के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संविधान की प्रस्तावना का पठन किया गया। साथ ही भाषण और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम शर्मिष्ठा घोष, द्वितीय दीपीका बेरा, और तृतीय स्थान शिल्पी साव तथा क्विज प्रतियोगिता में प्रथम रुद्राभिषेक मन्ना, द्वितीय बिनोद सिंह और तृतीय स्थान सीता मुर्मू ने प्राप्त किया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य वक्ता वी एम तिरु ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को अधिकारों के साथ साथ अपने कर्तव्यों तथा उत्तरदायित्वों का निर्वहन करने पर जोर दिया, NSS के प्रोग्राम ऑफिसर डॉ पी के चंचल, तिलेश्वर रविदास तथा शिक्षकों सहित सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित थे।