बहरागोड़ा। संवाददाता (बापुन)
बहरागोड़ा प्रखंड के पाटपुर पंचायत अंतर्गत हरिजन बस्ती निवासी 70 वर्षीय कान्हु बास्के सोमवार सुबह सांड के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7:30 बजे वह अपने घर के बाहर बैठे थे, तभी अचानक दौड़ते हुए आए एक सांड ने उन पर हमला कर दिया। सांड के सींग लगने से उनके पेट में गंभीर चोट आई।
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुँचाया। वहाँ डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें ओड़िशा के बारिपदा स्थित पीआरएम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बहरागोड़ा क्षेत्र में 4–5 आवारा सांड लगातार उपद्रव मचा रहे हैं। स्थिति यह है कि सांड को देखते ही लोग भय के कारण अपने घरों में छिपने को मजबूर हो जाते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।