बहरागोड़ा संवाददाता : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के भूतिया पंचायत के पास बहरागोड़ा-चाकुलिया मुख्य सड़क पर शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, भूतिया गांव के ग्राम प्रधान सीताराम मांडी अपने बाइक से जा रहे थे, तभी पैदल चल रही वृद्ध महिला श्यामली सिंह अचानक सड़क पर आ गई, जिससे दोनों के बीच जोरदार टकराव हो गया।
मौके पर मौजूद भूतिया पंचायत के मुखिया विधान चंद्र मांडी ने तुरंत सीताराम मांडी को निजी वाहन से प्राथमिक उपचार के लिए बहरागोड़ा सीएचसी पहुंचाया। वहीं वृद्ध महिला को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी लाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद, ग्राम प्रधान को गंभीर चोटें होने के कारण पीआर एम मेडिकल कॉलेज, बरिपदा रेफर कर दिया गया। वहीं, वृद्ध महिला का उपचार बहरागोड़ा सीएचसी में जारी है।
पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।