Responsive Menu
Add more content here...

बहरागोड़ा में जनआक्रोश सभा: सड़क, पुलिया और मूर्ति चोरी को लेकर प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम

Spread the love

बहरागोड़ा | संवाददाता | Abua Khabar

बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के चंद्रपुर चौक स्थित पंडित रघुनाथ मुर्मू प्रतिमा स्थल पर सोमवार को एक विशाल आम सभा का आयोजन किया गया। भूतिया ग्राम पंचायत के मुखिया विधान चंद्र माण्डी की अध्यक्षता में आयोजित इस सभा में आसपास के कई पंचायतों से हजारों ग्रामीण शामिल हुए और क्षेत्र की गंभीर समस्याओं को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।

सभा में पाथरा, मानुषगुड़िया, साण्डरा, खण्डामौदा, पूर्णापानी और माटिहाना समेत कई गांवों के लोगों ने भाग लिया। सभी ने एकजुट होकर क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

सभा में पंडित रघुनाथ मुर्मू (गुरु गोमके) की मूर्ति चोरी का मामला प्रमुख रूप से उठा। ग्रामीणों ने पुलिस की निष्क्रियता पर नाराजगी जताई।
इसके अलावा बानियाकुंदर के पास खराब सड़क और जर्जर पुलिया के कारण हो रही दुर्घटनाओं पर भी गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया।

सभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि:

  • यदि 15 दिनों के भीतर प्रशासन मूर्ति बरामद नहीं करता
  • और खराब सड़कों व पुलिया की मरम्मत शुरू नहीं होती

तो 15 मई के बाद खण्डामौदा और जगन्नाथपुर चौक पर अनिश्चितकालीन धरना और सामूहिक गिरफ्तारी दी जाएगी।

ग्रामीणों ने साफ कहा कि यदि प्रशासन विफल रहता है, तो
5 मई (बुद्ध पूर्णिमा और रघुनाथ मुर्मू जयंती) के दिन जनता स्वयं मूर्ति लाकर स्थापित करेगी।
इसके लिए मुखिया विधान चंद्र माण्डी और राहुल बाजपायी को अधिकृत किया गया है।

सभा में NH-18 और NH-49 से जुड़ी अधूरी सड़क योजनाओं और प्रभावित रैयतों के लंबित मुआवजे का मुद्दा भी जोरदार तरीके से उठाया गया।
ग्रामीणों ने सरकार से जल्द समाधान की मांग की।

कार्यक्रम में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश षडंगी, जिला पार्षद फुलमनी मुर्मू, पूर्व जिला पार्षद अर्जुन पूर्ति सहित कई पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।