Responsive Menu
Add more content here...

बहरागोड़ा में BJP की जीत का जश्न, लड्डू बांटकर और आतिशबाजी से मनाई खुशी

Spread the love

बहरागोड़ा | संवाददाता | Abua Khabar

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की बड़ी जीत के बाद बहरागोड़ा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने सड़क से गुजर रहे लोगों के बीच लड्डू वितरित किए और आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की।

भाजपा मंडल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्र हुए और जीत की खुशी में नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि बंगाल की जनता ने बदलाव के लिए मतदान किया है और अब राज्य में नई दिशा में विकास होगा।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को सच्ची श्रद्धांजलि है। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल को “सोनार बांग्ला” बनाने का सपना साकार होगा।

Read More : LIVE: बंगाल चुनाव 2026—BJP 195 के पार, भवानीपुर में ममता आगे

भाजपा नेताओं ने दावा किया कि जनता ने भयमुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त शासन के लिए पार्टी को समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राज्य में सुशासन और विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।

इस अवसर पर कई स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें चंडी चरण साव, सुमन कल्याण मंडल, बाप्तु साव, गौरी शंकर महतो, काजल महाकुड, अर्चना दास, डोली मुर्मू, मिहिर दलाई, अपूर्व सुंदर दास, मिंटू नायक, दीपांकर साव, कवींद्र कुंडू, पीकलू घोष, कौशिक मैती, तरुण बेरा, गोपाल साव, राधा गोविंद भोक्ता, सुभाष पात्र, खोकान पाल और देबू सीट शामिल हैं।