बहरागोड़ा।संवाददाता
बहरागोड़ा थाना क्षेत्र बेला चौक समीप एनएच 49 पर रविवार की शाम हुई सड़क दुर्घटना में बाईक सवार दो युवक असंतुलित होकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय पुलिस एवं 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना पाकर बहरागोड़ा पुलिस घटनास्थल पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से दोनों घायलों को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से बहरागोड़ा सीएचसी में लाकर भर्ती कराया। सीएचसी में डॉक्टरों की टीम ने तत्काल दोनों घायलों की उपचार शुरु की। डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार कर दोनों युवकों की स्थिति को गंभीर हालत देखते हुए उच्च स्तरीय चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया। दुर्घटना का शिकार बने दोनों युवकों की पहचान पश्चिम बंगाल के पारियाकुली गांव निवासी अमल सीट 27 एवं अजित सिंह 28 के रूप में हुई है। दोनों युवक रविवार की शाम बाइक पर सवार होकर अपने गांव से बहरागोड़ा की ओर आ रहे थे उसी दरमियान सड़क पर ट्रक को ओवर अटैक करने के दौरान बाइक असंतुलित होकर गिर पड़े जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने तत्काल दोनों के परिजनों को सूचना दी और उच्च स्तरीय चिकित्सा के लिए रेफर करवा दिया।