Responsive Menu
Add more content here...

बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात, क्षेत्रीय विकास पर हुई चर्चा

Spread the love

बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक समीर कुमार मोहंती ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रांची में शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों, विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री से विस्तृत चर्चा की।

मुलाकात के दौरान क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल सहित आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर विशेष रूप से बातचीत हुई। विधायक समीर कुमार मोहंती ने बहरागोड़ा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार से सहयोग का आग्रह किया। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया।

विधायक समीर कुमार मोहंती ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही उनकी प्राथमिकता है। इस शिष्टाचार भेंट को बहरागोड़ा क्षेत्र के विकास की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।