Responsive Menu
Add more content here...

बहरागोड़ा के सिजुआ गांव में ट्रांसफॉर्मर जला, बिजली ठप

Spread the love

बहरागोड़ा

पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत मानुषमुड़िया पंचायत के सिजुआ गांव में बीते कई दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है। गांव में लगा 16 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जल जाने के कारण पूरे क्षेत्र में अंधेरा छाया हुआ है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने इस समस्या को लेकर जिला परिषद सदस्य फूलमनी मुर्मु को जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को मामले से अवगत कराते हुए जल्द से जल्द नया ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की है।

Read More : असम में हेमंत सोरेन का हमला, भाजपा की नीतियों पर उठाए सवाल

ग्रामीणों का कहना है कि बिजली नहीं रहने से दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। खासकर गर्मी के मौसम में बिजली कटौती से पानी, बच्चों की पढ़ाई और घरेलू कामकाज में दिक्कतें बढ़ गई हैं।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए और गांव में जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला गया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

इस दौरान गांव के कई लोग मौके पर मौजूद रहे और अपनी समस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचाने की कोशिश की। अब सभी की नजरें प्रशासन पर टिकी हैं कि कब तक इस समस्या का समाधान होता है।