Responsive Menu
Add more content here...

मध्य विद्यालय बामडोल के सभी विद्यार्थियों को मिली साइकिल, पढ़ाई के प्रति बढ़ा उत्साह

Spread the love

बहरागोड़ा। संवाददाता (बापुन):
बहरागोड़ा प्रखंड के पाथरी पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय बामडोल में कक्षा 8 के सभी छात्र-छात्राओं को साइकिल का वितरण किया गया। साइकिल मिलने से बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह और जागरूकता दोनों ही बढ़ गई है।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर बेरा ने बताया कि सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को अब विद्यालय पहुंचने में आसानी होगी। खासकर छात्राओं के लिए यह साइकिल किसी वरदान से कम नहीं है, क्योंकि इससे उनके लिए शिक्षा की राह और भी सुलभ हो गई है। उन्होंने कहा कि साइकिल मिलने से छात्राओं में पठन-पाठन के प्रति उत्सुकता और आत्मविश्वास बढ़ा है।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक पुलिन बिहारी कुईला, अनुप कुमार जाना, देबेंदु घोष और अनुपमा साव भी मौजूद रहे।