बहरागोड़ा संवाददाता बापुन
रविवार को बहरागोड़ा प्रखंड के ओलदा गहलामुड़ा स्थित माता रंकिनी मंदिर परिसर में मैत्री संगठन की ओर से एक भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगठन के सह-संस्थापक संदीप कुमार शाउ की प्रेरणा से संपन्न इस आयोजन में पूजा-अर्चना, वृक्षारोपण और प्रसाद वितरण जैसे कई गतिविधियों को शामिल किया गया।
मां रंकिनी की पूजा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ वृक्षारोपण कर उपस्थित जनसमूह को प्रकृति के प्रति जागरूक किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंकज पांडा, सेवक बटब्याल, डॉ. सुमन घोष, पंकज करण, धर्मेंद्र साऊ, नंदन माईती, देबाशीष नायक, रितेश जेना और प्रशांत कुमार जैसे सक्रिय सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम में सुवर्णरेखा भाषा और संस्कृति परिवार से विश्वजीत पाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में मुरलीधर बाग और उत्तम कुइला शामिल थे।
सभी ने संगठन के प्रयासों की सराहना की और ऐसे कार्यक्रमों को सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों के संवाहक बताया।