चाकुलिया | संवाददाता रोहन सिंह की रिपोर्ट
चाकुलिया प्रखंड के बड़ामारा गांव में 9 और 10 जून को भगवान बिरसा मुंडा की शहादत दिवस को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। आयोजन की तैयारी एआरएसडीए मुंडा क्लब के तत्वावधान में जोरशोर से चल रही है।
इस मौके पर क्लब द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी, जिसमें डीजेडी जूनियर डांस शो और पारंपरिक आदिवासी नृत्य प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र होंगी। आयोजन का उद्देश्य युवा पीढ़ी को भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान और आदिवासी संस्कृति की महत्ता से जोड़ना है।
कार्यक्रम की सफलता के लिए क्लब के अध्यक्ष कुना राम मुंडा, सचिव खरपू मुंडा, कोषाध्यक्ष देव नारायण हांसदा और ओम प्रकाश गोस्वामी समेत सभी सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
क्लब सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर वीर शहीद बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देने की अपील की है।