Responsive Menu
Add more content here...

आपके रक्तदान करने से बच सकती है कई व्यक्तियों की जिंदगी- सोमेश

Spread the love

घाटशिला। संवाददाता
झारखंड सरकार के विशेष अभियान के तहत सदर अस्पताल जमशेदपुर के सहयोग से बुधवार को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि विधायक सोमेश सोरेन ने दीप जलाकर एवं फिता काटकर किया। इस मौके पर 17 युनिट रक्त का संग्रह किया गया। आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सोमेश सोरेन ने कहा कि रक्त का कोई मुल्य नही होती, वह अमुल्य होती है।

रक्त का किमत वही व्यक्ति जान सकता है जिनको वक्त पर रक्त नही मिलता, इसका मै खुद उदाहरण हुं, क्योंकि जब मेरे पिता रामदास सोरेन दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती थे, और मुझे 37 युनिट रक्त की जरुरत थी, दर दर की ठोकरे खाने के बाद घाटशिला से मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों ने मुझे दिल्ली में खुन की व्यवस्था करायी।

इसलिए सभी व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए, ताकी समय पर दुसरो को जान बचाना चाहिए। अनुमंडल अस्पताल का यह प्रयास काफी सराहणीय है। विधायक ने इस मौके पर अपने पिता स्व. रामदास सोरेन के जन्मदिन पर एक जनवरी 2026 को एक एंबुलेंस घाटशिला अनुमंडल अस्पताल को देने की घोषणा किया। मौके पर अस्पताल में प्रभारी डा. आरएन सोरेन, डा. भोगान सोरेन, डा. आरएन टुडू, बीपीएम मयंक सिंह, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, सोनाराम सोरेन, जगदीश भकत, कॉजल डॉन, राजहंस मिश्रा, कालीपद गोराई समेत दर्जनो स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।