Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया में बीएसएफ टीम ने किया ध्यान फाउंडेशन की गौशाला का निरीक्षण

Spread the love

चाकुलिया: चाकुलिया के हवाई पट्टी क्षेत्र में संचालित ध्यान फाउंडेशन की गौशाला ‘गोलोक धाम’ का निरीक्षण भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल की टीम ने किया। बीएसएफ की पांच सदस्यीय टीम ने तीन दिनों तक गौशाला में रहकर वहां गोवंश की देखभाल और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण टीम का नेतृत्व सहायक कमांडेंट अशोक कुमार कर रहे थे। टीम ने गौशाला संचालिका डॉ. शालिनी मिश्रा के साथ विभिन्न वार्डों का दौरा कर गोवंश की स्थिति और देखभाल व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान बीएसएफ अधिकारियों ने कहा कि गौशाला में गोवंश की देखभाल बेहतर तरीके से की जा रही है। भोजन, पानी, साफ-सफाई और घायल पशुओं के इलाज की समुचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने मवेशियों के स्वास्थ्य को संतोषजनक बताते हुए गौशाला प्रबंधन की सराहना की।

बीएसएफ टीम में सब इंस्पेक्टर अंजनी कुमार नाथ, एएसआई शंकर दास, हेड कांस्टेबल जितेंद्र और वीर सिंह भी शामिल थे।