चाकुलिया: चाकुलिया के हवाई पट्टी क्षेत्र स्थित ध्यान फाउंडेशन द्वारा संचालित गोलोक धाम गौशाला में गोवंशों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार रात पश्चिम बंगाल के दांतन थाना क्षेत्र से पुलिस द्वारा जब्त किए गए 33 गोवंश को गौशाला लाया गया।
जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल पुलिस ने अवैध पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इन गोवंशों को दांतन इलाके से बरामद किया था। इसके बाद सभी गोवंशों को सुरक्षित देखभाल के लिए चाकुलिया स्थित गोलोक धाम भेजा गया।
गौशाला प्रबंधन के अनुसार, वर्तमान में यहां 23 हजार से अधिक गोवंशों की देखभाल की जा रही है। संस्था की ओर से उनके भोजन, उपचार और संरक्षण की व्यवस्था की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सीमा क्षेत्रों में अवैध पशु तस्करी को रोकने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिसके कारण बड़ी संख्या में गोवंशों को बचाकर गौशालाओं तक पहुंचाया जा रहा है।