Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया में अवैध बालू ढो रहे ट्रैक्टर से बिरसा चौक जाम, लोगों को हुई परेशानी

Spread the love

चाकुलिया: नगर पंचायत क्षेत्र के मुख्य बाजार में आए दिन अवैध बालू से लदे ट्रैक्टर के कारण बिरसा चौक पर यातायात बाधित हो गया। घटना करीब सुबह 11 बजे की है, जब नो-एंट्री के समय में ट्रैक्टर के प्रवेश से सड़क पर जाम लग गया और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ट्रैक्टर के कारण चौक पर छोटे वाहनों की लंबी कतार लग गई। तेज गर्मी के बीच राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। लगभग आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी।

नगर पंचायत द्वारा बाजार क्षेत्र में सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। हालांकि ट्रैक्टर इस श्रेणी में नहीं आते, लेकिन अवैध बालू से लदे ट्रैक्टरों का लगातार आवागमन लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य सड़क से रोजाना बड़ी संख्या में बालू लदे ट्रैक्टर गुजरते हैं, जिससे जाम की स्थिति बनती है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है।

Read More : विशेष रिपोर्ट (भाग–3): 1.15 लाख पौधों का सच गांव-वार आंकड़े आए सामने, जमीन पर क्यों नहीं दिख रही हरियाली ?


इसके अलावा ट्रैक्टरों पर बालू ढककर नहीं ले जाया जाता, जिससे उड़ती धूल से बाजार क्षेत्र में प्रदूषण और असुविधा बढ़ रही है।

जानकारी के अनुसार, श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के स्वर्णरेखा नदी घाटों से अवैध रूप से बालू लोड कर ट्रैक्टर बिरसा चौक होते हुए पश्चिम बंगाल सीमा के पास विभिन्न स्थानों तक पहुंचाए जाते हैं। वहां भंडारण के बाद बालू को आगे दूसरे राज्यों में भेजा जाता है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से अवैध बालू ढुलाई पर रोक लगाने और नो-एंट्री नियमों को सख्ती से लागू करने की मांग की है, ताकि बाजार क्षेत्र में जाम और दुर्घटनाओं की समस्या से राहत मिल सके।