Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया में सनसनी: कल्वर्ट के ह्यूम पाइप से बुजुर्ग का शव बरामद, मामला संदिग्ध

Spread the love

चाकुलिया: थाना क्षेत्र की सरडीहा पंचायत अंतर्गत रूपुषकुंडी–दक्षिणशोल सड़क पर गुरुवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। यहां एक कल्वर्ट के ह्यूम पाइप के भीतर एक बुजुर्ग का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

मृतक की पहचान दक्षिणशोल गांव निवासी करीब 60 वर्षीय ठीलू मांडी के रूप में हुई है। उनके पुत्र सुकलाल मांडी ने शव की पहचान की। बताया गया कि ठीलू मांडी करीब 10 दिन पहले मवेशी चराने के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिवार लगातार उनकी तलाश में जुटा था।

Read More :
विशेष रिपोर्ट (भाग–3): 1.15 लाख पौधों का सच गांव-वार आंकड़े आए सामने, जमीन पर क्यों नहीं दिख रही हरियाली ?

स्थानीय लोगों के अनुसार, शव कई दिनों से पाइप के अंदर पड़ा होने की आशंका है, जिसके कारण वहां से तेज दुर्गंध आ रही थी। सूचना फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए।

घटनास्थल से कुछ ऐसे संकेत मिले हैं, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शव के पास बांस का एक टुकड़ा मिला, जिस पर खून के निशान होने की बात सामने आई है। इससे किसी अनहोनी की आशंका जताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी राजेश कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसआई कविंद्र पोद्दार और सुकलाल हांसदा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।
पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा, जिसके बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।