Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: पिताजुड़ी में भाजपा श्यामसुन्दरपुर मंडल की बैठक संपन्न, डॉ. गोस्वामी ने राज्य सरकार को घेरा

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह):
पिताजुड़ी गांव में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के श्यामसुन्दरपुर मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विश्वनाथ सोरेन ने की। बैठक में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।

बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक गांव में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। डॉ. गोस्वामी ने अपने संबोधन में राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों में बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में कोई भी उद्योग स्थापित नहीं हुआ है, जिससे क्षेत्र के युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। इस कारण बड़ी संख्या में युवा दक्षिण भारत के राज्यों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं।

उन्होंने कहा कि चाकुलिया प्रखंड के कई गांव जंगली हाथियों के आतंक से परेशान हैं, लेकिन सरकार इस गंभीर समस्या के समाधान में पूरी तरह विफल रही है। हाथियों के हमले से धान की फसल और बांस के खेतों को भारी नुकसान हो रहा है।

डॉ. गोस्वामी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सशक्त जन आंदोलन शुरू करें।

बैठक को भाजयुमो जिला महामंत्री दुर्गापद गिरि, पूर्व मंडल अध्यक्ष बाघराय मांडी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शुभेन्दु पात्र, पंकज गिरि और करण किस्कू ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर भवतारण गिरि, श्याम हांसदा, गंगाराम हांसदा, अरुण गिरि, सनत गिरि, रमानाथ महतो, कृष्णा सोरेन, भवानी शंकर महतो, ओमप्रकाश गोस्वामी, बंकिम महतो, अनूप घोष सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।