Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया डायट में शोध कार्य हेतु विषय चयन पर संगोष्ठी का आयोजन

Spread the love

चाकुलिया, संवाददाता (रोहन सिंह) : आज दिनांक 22 अगस्त 2025 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), चाकुलिया में शोध कार्य के क्रियान्वयन के लिए विषय चयन हेतु संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के शिक्षाविदों, पीएच-डी धारक और संस्थान के संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

संगोष्ठी की शुरुआत डॉ. रजनी रंजन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए की। संकाय सदस्य विक्टर विजय समद ने शोध के उद्देश्य और महत्व पर प्रकाश डाला। प्रभारी प्राचार्य रामनाथ सिंह ने संबोधित करते हुए आज के शोध कार्य के औचित्य और प्रासंगिकता पर जोर दिया और आगंतुक अतिथियों से शोध विषयों पर अपने सुझाव देने का आग्रह किया।

तत्पश्चात सामूहिक विचार-विमर्श के बाद विभिन्न शोध शीर्षक तय किए गए।

आज के कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती त्रिपुरा झा (को-ऑर्डिनेटर, इग्नू) थीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. इशिता (डीन, नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय, जमशेदपुर), डॉ. शिल्पा (राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला, जमशेदपुर), और डॉ. सुरूचि कुमारी (एनआईटी जमशेदपुर) उपस्थित थीं।

इस अवसर पर अन्य शिक्षाविदों जैसे डॉ. मिथिलेश कुमार, डॉ. प्रियंका जा, डॉ. अनीता शर्मा, डॉ. अनीता घोष, डॉ. अब्दुल मलिक खान, डॉ. टिम्ब्रेल मेनन, डॉ. अदिति विश्वास, डॉ. पुनीता गिरि, डॉ. इन्दु महतो और डॉ. शिबुन्थ भुनिया ने भी शोध हेतु अपने मूल्यवान सुझाव दिए।

संकाय सदस्यों बसंत मुंडा, जुथिका भगत और अंकिता चंपा मुर्मू ने भी इस संगोष्ठी में सक्रिय भागीदारी करते हुए अपने विचार साझा किए।

इस संगोष्ठी के माध्यम से डायट चाकुलिया ने शोध कार्यों के लिए ठोस दिशा और विविध विषयों का चयन सुनिश्चित किया, जिससे भविष्य में शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुसंधान की दिशा में नए आयाम स्थापित होंगे।