Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: डायट में जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता ( रोहन सिंह) : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान(डायट)में शनिवार को जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा झारखण्डी परंपरा को अभिव्यक्त करने वाले परंपरागत अतिथि स्वागत के साथ हुआ, जिसने आयोजन को एक पारंपरिक गरिमा प्रदान की।

यह पूरा कार्यक्रम डायट के प्राचार्य सह जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन में संपादित किया गया।​सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह की औपचारिक शुरुआत की गई। इसके बाद प्रभारी प्राचार्य राम नाथ सिंह ने अतिथियों का से स्वागत किया।

संकाय सदस्य विक्टर विजय समद, अंकिता चम्पा मुर्मू और बसंत मुंडा ने अपने संबोधन में झारखण्ड के गौरव की महत्ता को रेखांकित करते हुए आज के झारखण्ड के दायित्व, औचित्य और प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।इसके बाद जनजातीय गौरव दिवस का निर्धारित मुख्य कार्यक्रम आरंभ हुआ। जिसमें जिला के बारह प्रखण्डों से आए 10-10 शिक्षकों ने इस सांस्कृतिक समागम में भाग लिया।

शिक्षकों ने एकल गीत, सामूहिक नृत्य, झारखण्ड विषयाधारित भाषण और झारखण्डी परिधान की महत्ता दर्शाती फैशन शो के माध्यम से झारखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रभावी ढंग से बखान किया।​इस अवसर पर संकाय सदस्य बसंत मुंडा, जुथिका भगत और अंकिता चंपा मुर्मू ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के सफल प्रबंधन में संकाय सदस्य बसंत मुंडा, विजय विक्टर सामड, जुथिका भगत और डॉ रजनी रंजन ने सहभागी भूमिका निभाई।