Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया रेलवे स्टेशन से लापता हुआ आई-आई -टी का छात्र, परिवार ने अपहरण की आशंका जताई

Spread the love

चाकुलिया, संवाददाता( रोहन सिंह) : महाराष्ट्र के जलगांव से खड़गपुर आईआईटी नामांकन के लिए जा रहे 19 वर्षीय छात्र अर्जुन रविंद्र कुमार पाटिल चाकुलिया रेलवे स्टेशन पर रहस्यमय तरीके से लापता हो गया।

लापता छात्र के पिता रविंद्र कुमार भीमराव पाटिल ने खड़गपुर और चाकुलिया रेल थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। रविंद्र पाटिल ने बताया कि 21 अगस्त को 18029 डाउन कुर्ला शालीमार एक्सप्रेस के कोच बी-2 में वे अपने पुत्र अर्जुन, पत्नी और भाई के साथ यात्रा कर रहे थे।

पिता के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे चाकुलिया रेलवे स्टेशन पहुँचने से पहले अर्जुन ने अपना मोबाइल चार्ज पर लगाया और ट्रेन के बाथरूम के लिए गया। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा, तो परिवार ने उसकी खोज शुरू की। ट्रेन के सभी डब्बों के बाथरूम चेक करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला।

इस बीच ट्रेन खड़गपुर स्टेशन पहुँच गई, जहां उन्होंने रेलवे जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई। रविंद्र पाटिल ने आशंका जताई है कि उनके पुत्र का किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण किया गया हो सकता है। उन्होंने रेल पुलिस से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द उनके पुत्र अर्जुन को खोजा जाए।

रेल प्रशासन ने अभी तक लापता छात्र की तलाश के लिए आवश्यक कदम उठाने की जानकारी दी है।