Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया में सनसनीखेज वारदात: ज्वेलर्स से डेढ़ किलो सोना और नकदी लूट, पिस्टल-चाकू की नोंक पर दिया अंजाम, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

Spread the love

चाकुलिया (पूर्वी सिंहभूम) संवाददाता (रोहन सिंह) :
नगर पंचायत क्षेत्र के पुराने बाजार स्थित प्राप्ति ज्वेलर्स के मालिक अरुण नंदी सोमवार रात करीब 8:22 बजे एक भीषण लूटपाट का शिकार हो गए। मिस्त्री पाड़ा स्थित उनके आवासीय परिसर के बाहर बाइक पर सवार तीन हथियारबंद बदमाशों ने पिस्तौल और चाकू की नोंक पर डेढ़ किलो सोने के जेवर और ₹50,000 नगद से भरा बैग लूट लिया। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

🔴 कैसे हुई वारदात:

ज्वेलर्स के मालिक अरुण नंदी दुकान बंद कर सोने के गहनों और रुपए से भरा बैग लेकर स्कूटी से अपने घर लौटे ही थे कि पहले से घात लगाए तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।

  • एक बदमाश मुख्य गेट के पीछे छिपा था
  • दूसरा दरवाजे के पास खड़ा था
  • तीसरा बाइक स्टार्ट हालत में मुख्य सड़क पर मौजूद था

स्कूटी के रुकते ही एक ने उनके गले पर चाकू सटा दिया, दूसरा बदमाश पिस्टल लेकर अंदर घुस गया और कनपटी पर हथियार सटा धमकी देने लगा। छीना-झपटी के दौरान अरुण नंदी स्कूटी समेत गिर पड़े। इसी बीच बदमाश सोने और रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

युवक ने रोकने की कोशिश की, मिली जान से मारने की धमकी

घटना के दौरान सड़क किनारे खड़े एक युवक ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन पिस्टल की धमकी पाकर वह पीछे हट गया। बदमाश बेधड़क होकर पश्चिम बंगाल की ओर फरार हो गए।

पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, दो फरार

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संतोष कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पश्चिम बंगाल पुलिस को अलर्ट किया। जानकारी है कि बंगाल के नुनिया क्षेत्र से एक आरोपी को पकड़ लिया गया है, जबकि दो अभी भी फरार हैं। लूट का बैग अब तक बरामद नहीं हुआ है।

देखिए लूट की LIVE CCTV फुटेज:


🔍 मुख्य बिंदु:

  • ✔️ पिस्तौल और चाकू की नोंक पर डेढ़ किलो सोना और 50 हजार की लूट
  • ✔️ ज्वेलर्स मालिक के आवासीय परिसर में दी गई वारदात को अंजाम
  • ✔️ पूरी घटना CCTV में कैद, एक बदमाश गिरफ्तार
  • ✔️ दो आरोपी फरार, बैग की बरामदगी अब तक नहीं