Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: डाउन ट्रैक के किनारे महाराष्ट्र के युवक की लाश बरामद

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता ( रोहन सिंह) : चाकुलिया थाना क्षेत्र स्थित कोकपाड़ा और चाकुलिया स्टेशन के बीच सुनसुनिया रेल फाटक के पास डाउन रेलवे ट्रैक के किनारे पोल संख्या 187/10 के पास शुक्रवार की सुबह एक युवक की लाश बरामद हुई है। मृतक की पहचान महाराष्ट्र जिले के दक्कनजिमखाना निवासी तारक राजेंद्र देवकर (40) के रूप में हुई है। आशंका जतायी जा रही है कि है कि रात में किसी ट्रेन से गिरने से युवक की मौत हो गई है। सूचना पाकर चाकुलिया थाना के एसआई कविंद्र पोद्दार और एएसआई चामा उरांव घटनास्थल पर पहुंचे और लाश का पंचनामा तैयार कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।