Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: रेलवे ट्रैक पर अज्ञात अधेड़ का शव बरामद

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) : कोकपाड़ा और धालभूमगढ़ स्टेशन के बीच अप रेल लाइन के पोल संख्या 192/21/23 के पास मंगलवार को जीआरपी ने अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया है। सूचना पाकर घटनास्थल पर आसपास के ग्रामीण जुट गए। इसकी सूचना पाकर जीआरपी के एएसआई इंद्र दास और चाकुलिया थाना के एएसआई पीताम्बर मंडल घटनास्थल पर पहुंचे और लाश का पंचनामा तैयार कर कब्जे में कर लिया। आशंका जताई जा रही है कि किसी ट्रेन की चपेट में आकर या फिर किसी ट्रेन से गिरने से अधेड़ की मौत हुई है। मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।