Responsive Menu
Add more content here...

जमशेदपुर निगम चुनाव: मेयर और अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल, प्रत्याशियों ने जताई जीत की उम्मीद

Spread the love

जमशेदपुर। नगर निगम चुनाव का नामांकन दौर इस समय जमशेदपुर में जारी है। मानगो नगर निगम में मेयर पद के लिए आज तीन नामांकन दाखिल हुए हैं। इसमें सुधा गुप्ता, ज़ेबा खान और कुमकुम श्रीवास्तव शामिल हैं। सभी प्रत्याशियों ने अपने-अपने अभियान की शुरुआत कर दी है और जीत का दावा किया।
वहीं, जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए इंदु देवी और नौशीन खान ने नामांकन दाखिल किया। उम्मीदवारों ने जनता से समर्थन की अपील करते हुए अपने-अपने एजेंडे पर जोर दिया।
कार्यक्रम में राजनीतिक हलचल बढ़ती दिख रही है और स्थानीय जनता भी आगामी चुनाव के प्रति उत्साहित नजर आ रही है।